*प्रेस नोट*
समाहरणालय मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
**आईसीडीएस एवं मिशन शक्ति*
*योजना की मासिक समीक्षात्मक बैठक* *आयोजित**
मधेपुरा, 22 सितंबर 2026 : जिला समाहरणालय के न्यू एन.आई.सी हॉल में मंगलवार को जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आईसीडीएस एवं मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आईसीडीएस अंतर्गत संचालित सभी छः सेवाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय एवं बिजली की सुविधा इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय एवं बिजली की सुविधा संबंधित विभागों के समन्वय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही उन्होंने पीएम जनमन योजना अंतर्गत दान दी गई भूमि का निबंधन माननीय राज्यपाल के नाम से यथाशीघ्र कराने, विवादित भूमि के स्थान पर नई भूमि का रिप्लेसमेंट कर आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण करने, अंचलाधिकारी से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण-पत्र वाली भूमि का बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करने, पोषण माह में लक्ष्य के अनुरूप गतिविधियों का आयोजन कर जन आंदोलन डैशबोर्ड पर अपलोड करने, लक्ष्य के अनुरूप आभा आईडी बनाने, अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने, पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत लाभुकों का शत-प्रतिशत एफआरएस करने तथा एफआरएस के माध्यम से टीएचआर का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वहीं महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन, मधेपुरा में पालनाघर संचालन हेतु अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला समन्वयक एनएनएम, केंद्र प्रशासक, लैंगिक विशेषज्ञ एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर मौजूद थे।
जिला जन-संपर्क कार्यालय, मधेपुरा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar