लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। कटे हुए धान के पानी में डूबे रहने से आने वाले 4–5 दिनों तक यदि पानी नहीं निकलता है, तो धान के दानों में खेत के अंदर ही अंकुरण शुरू हो सकता है। इससे धान की गुणवत्ता खराब होने, दाने सड़ने और किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
किसान पूरे साल मेहनत करके फसल तैयार करते हैं। खेत की जुताई, बीज, खाद, सिंचाई और दिन-रात की मेहनत के बाद जब फसल कटकर तैयार होती है, तब इस तरह की बेमौसम बारिश किसानों के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन जाती है।
🌧️ प्रकृति की मार के सामने किसान बेबस है।
किसानों की मेहनत और उनकी फसल को बचाना बहुत जरूरी है। उम्मीद है कि जल्द मौसम साफ होगा, पानी निकलेगा और किसानों की बची हुई फसल सुरक्षित रह पाएगी।
🙏 किसान की मेहनत को समझिए, किसान के दर्द को महसूस कीजिए।
#कटौना_गांव #किसान_का_दर्द #धान_की_फसल #बेमौसम_बारिश #किसान_की_मेहनत #ग्रामीण_जीवन #कृषि #जमुई #प्राकृतिक_खेती #जय_जवान_जय_किसान
Barhat, Jamui | Nov 22, 2026