मॉडलिंग की दुनिया में जमुई की बेटी ने बढ़ाया मान, ‘मिसेज फॉरएवर स्टार इंडिया’ के लिए हुआ चयन
जमुई जिला के भाछीयार वार्ड नं 25 मोहल्ले के मनोहर ठाकुर की बेटी सरस्वती शर्मा ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जिले का नाम रोशन किया है। जयपुर की मॉडलिंग प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने के बाद उन्होंने ऑडिशन दिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उनका चयन हुआ और उन्होंने अपने शहर के लिए क्राउन (ताज) भी जीता। इस उपलब्धि पर प्रतियोगिता के सीईओ राजेश अग्रवाल और डायरेक्टर जया चौहान ने उन्हें क्राउन देकर सम्मानित किया। अब सरस्वती शर्मा को ‘मिसेज फॉरएवर स्टार इंडिया’ प्रतियोगिता में अपने शहर का प्रतिनिधित्व करना है। इसके लिए जमुई में क्राउनिंग सेरेमनी आयोजित होगी। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले दिसंबर या जनवरी में जयपुर में होने की संभावना है। ऐसे ही लोकल और रोचक खबरों के लिए हमारे पेज को लाइक सब्सक्राइब और शेयर करें। I #Jamui district news #Facebook viral #modelling #viral girl
Barhat, Jamui | Nov 21, 2026