मॉडलिंग की दुनिया में जमुई की बेटी का जलवा, ‘मिसेज फॉरएवर स्टार इंडिया 2026’ के लिए चयन
जमुई। मॉडलिंग की दुनिया में जमुई की बेटी सरस्वती शर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। शहर के
भाछीयार वार्ड नं 25 मोहल्ला निवासी मनोहर ठाकुर की पुत्री सरस्वती का चयन ‘मिसेज फॉरएवर स्टार इंडिया 2026’ के लिए हुआ है। जयपुर में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता के लिए आवेदन के बाद उन्होंने ऑडिशन दिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने अपने शहर के लिए क्राउन जीतकर सिटी फाइनलिस्ट का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के सीईओ राजेश अग्रवाल और डायरेक्टर जया चौहान ने उन्हें क्राउन प्रदान किया। अब सरस्वती इस प्रतियोगिता में जमुई का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए शहर में क्राउनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जबकि ग्रैंड फिनाले दिसंबर या जनवरी में जयपुर में संभावित है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सरस्वती ने अपने पिता मनोहर ठाकुर, मां और फॉरएवर स्टार इंडिया (FSIA) की पूरी टीम को देते हुए सभी के प्रति आभार जताया। ऐसे ही लोकल खबरों के लिए हमारे पेज को ,लाइक सब्सक्राइब और शेयर करें। #Modelling #Facebook viral #Jamui district news
Barhat, Jamui | Nov 21, 2026