नीम का थाना: ब्लॉक साक्षरता प्रभारी की साक्षरता परीक्षा हेतु बैठक आयोजित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश टेलर ने दिए निर्देश
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम नवभारत साक्षरता कार्यक्रम( 2022 - 2027) के तहत नव साक्षरों की 17 मार्च (रविवार) को द्वितीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक एसेसमेंट टेस्ट की तैयारी को लेकर ब्लॉक के पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। नवभारत साक्षरता परीक्षा 17 मार्च को आयोजित होगी।