नीम का थाना: नीमकाथाना स्वच्छ व्यापार मंडल ने कपिल मंडी मे कचरा पात्र का किया वितरण स्वच्छ भारत अभियान को दिया बढावा
नीमकाथाना के स्वच्छ व्यापार मंडल C ब्लॉक ने कपिल मंडी में कचरा पात्र का निशुल्क वितरण किया। स्वच्छ व्यापार मंडल के संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता की दुकान पर सामूहिक मीटिंग का आयोजन किया गया। उपस्थित व्यापारियों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कचरा पात्र वितरण का कार्यक्रम किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कचरा पात्र वितरित किए।