नीम का थाना: नीमकाथाना में युवा कांग्रेस सम्मेलन आशीर्वाद गार्डन में संपन्न विधायक सुरेश मोदी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
गुरूवार को नीमकाथाना के आशिर्वाद गार्डन में युवा न्याय सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार है, लेकिन 10 वर्षो में युवाओं को रोजगार न देकर सिर्फ झूमलेबाजी की है।युवाओं को धर्म व जातियों के नाम पर आपस में लडवाती रही है। राहुल गांधी ने देश के युवाओं से 30 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया है।