नीम का थाना: जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने पाटन तहसील के अनेक कार्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नीमकाथाना जिला कलक्टर शरद मेहरा ने गुरुवार को पाटन में तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया.। मेहरा ने कार्यालय में साफ-सफाई एवं फाइलों के रख-रखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शरद मेहरा ने पंचायत समिति पाटन के कार्यालय का भी दौरा किया। कलक्टर ने पंचायत समिति कार्यालय पर नर्सरी का भी निरिक्षण किया।