नीम का थाना: नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने अवैध बजरी खनन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जेसीबी सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
नीमकाथाना कोतवाली थाना अधिकारी हरिनारायण ने पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आज संयुक्त कार्रवाई कर अवैध बजरी खनन करते आरोपी राकेश कुमार व महेश कुमार को गिरफ्तार किया है ।आरोपियों से जेसीबी व बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है ।नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने आज अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।