लालगंज: गड़बड़ा धाम में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 70 हजार भक्तों ने मां गौरी के दर्शन कर निहाल हुए
शारदीय नवरात्रि के महा अष्टमी पर्व पर रविवार शाम 5:00 बजे तक हलिया विकासखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। मां गौरी स्वरूप के दर्शन पूजन के लिए भोर से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। शाम तक करीब 70000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।