आगरा: एंथिला अपार्टमेंट में कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव,पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Feb 12, 2024 थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत एंथिला अपार्टमेंट के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिला है। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पता चला है कि जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तो उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी हुई, और मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।