आगरा: भिक्षावृत्ति कर रहे एक नाबालिग बच्चे को हरीपर्वत से एएचटीयू ने किया रेस्क्यू
Agra, Agra | Feb 12, 2024 कमिश्नरेट आगरा लगातार बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए अभियान चला रहा है। कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा जनपद के विभिन्न चौराहों से बाल भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है। और उनका रेस्क्यू किया जा रहा है,इसी क्रम में एएचटीयू ने हरी पर्वत से नाबालिक बच्चे का रेस्क्यू किया है। और संबंधित को सुपुर्द किया है।