आगरा: शाहगंज थाना पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप, पीड़िता ने अपर पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार
Agra, Agra | Feb 12, 2024 आगरा के ईदगाह क्षेत्र में रहने वाली रूबी ने शाहगंज थाना पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, रूबी का विवाह आवास-विकास निवासी आशीष कुमार के साथ हुआ था और दोनों की तीन बेटियां हैं लेकिन बेटे की चाहत में ससुरालीजनों ने रूबी को ऐसी दवाइयां खिलाई कि उसकी किडनी फेल हो गई। इस संबंध में पीड़िता ने 29 अक्टूबर, 2023 को थाना शाहगंज में आरोपी पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था मगर पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है।