आगरा: चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त रेलवे फाटक शाहगंज से गिरफ्तार
Agra, Agra | Feb 12, 2024 थाना शाहगंज पुलिस ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई, कि चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त रेलवे फाटक शाहगंज पर मौजूद है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से 3010 रुपए की नगदी एवं एक घंटा पीली धातु का बरामद किया है।