आगरा: भैरो बाजार चंदा पान वाली गली में छत की सफाई करने गयी महिला पर बंदरो ने किया हमला,दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम
Agra, Agra | Feb 12, 2024 आगरा के थाना छत्ता अंतर्गत भैरो बाज़ार चंदा पान वाली गली में सोमवार सुबह छत की सफाई करने गयी 45 वर्षीय चंद्रवती पर बंदरो के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरो के हमलें से चंद्रवती घर की दो मंजिला छत से नीचे सड़क पर आ गिरी। परिजन आनन-फानन में चंद्रवती को निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने चंद्रवती को मृत घोषित कर दिया। इस हादसें से मृतका के घर मे कोहराम मच गया है।