बच्चों के हुनर ने बांधा समां, तालियों की गूंज के बीच विद्यापति महोत्सव के समापन...
#Dalsinghsarai :#विद्यापतिनगर । महाकवि विद्यापति की स्मृतियों को समर्पित 14वें विद्यापति राजकीय महोत्सव की अंतिम शाम मंगलवार को स्कूली बच्चों के नाम रही। तीन दिनों तक साहित्य, संस्कृति और संगीत की प्रस्तुतियों से गुलजार रहे महोत्सव का समापन बच्चों की प्रतिभा के रंगों के साथ हुआ। किसी ने रंगोली में अपनी कल्पनाओं को आकार दिया तो किसी ने कैनवास पर रंगों के जरिए हुनर दिखाया। भाषण और कविता के मंच से बच्चों ने अपनी अभिव्यक्ति का लोहा मनवाया। प्रस्तुतियों पर सभागार देर तक तालियों से गूंजता रहा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।।जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मो. महताब अंसारी एवं बीईओ डॉ. प्रभात रंजन ने किया। बीईओ डॉ. प्रभात रंजन के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Dalsinghsarai, Samastipur | Nov 24, 2026