Moreish Foods में खाद्य विभाग की छापेमारी,23,100 का आटा जब्त,105 किलो टूटी-फ्रूटी और 10 किलो ब्रेड नष्ट
#पटना,आम लोगों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने पटना के जगदेव पथ स्थित *Moreish Foods Limited* में छापेमारी की।
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों में कई खामियां मिलने पर कार्रवाई करते हुए *₹23,100 मूल्य का 14 बोरी आटा जब्त* किया गया। साथ ही *105 किलोग्राम टूटी-फ्रूटी (चेरी) और 10 किलोग्राम ब्रेड नष्ट* की गई।
*लिए गए नमूने -*
जांच के दौरान पैडी सॉल्ट, लेमन येलो फूड कलर, तंदूरी आटा एवं मल्टीग्रेन ब्रेड के नमूने संग्रहित किए गए।
#Samastipur #Dalsinghsarai