मेजा: भारतीय किसान यूनियन ने मेजा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं पर उठाई आवाज
Meja, Allahabad | Apr 25, 2026 भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सनी शुक्ला के नेतृत्व में आज शनिवार दोपहर मेजा एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने मांग की कि जिन लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें जल्द भुगतान किया जाए।