बिंदकी: बड़ौरी के रिटायर्ड सूबेदार संजय कुमार पटेल के निधन पर शोक का माहौल, पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी गई सलामी
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के बड़ौरी गांव निवासी भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार संजय कुमार पटेल के निधन पर शोक का माहौल रहा। प्रयागराज से आई सेना की टीम ने गुरुवार को दिन में 11 बजे बड़ौरी गांव में पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी। रिटायर्ड सूबेदार के निधन पर गांव क्षेत्र में शोक का माहौल छाया रहा भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही।