शेखपुरा: स्टेशन के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल, पावापुरी रेफर
शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक चालक को चकमा दे दिया। जिससे बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान सदर प्रखंड के कोसुम्भा थाना क्षेत्र अंतर्गत कृपाबीघा गांव निवासी संजय यादव के पुत्र शत्रुधन कुमार के रूप में हुई। घायल की स्थिति गंभीर रहने पर पावापूरी रेफर कर दिया गया।