शेखपुरा: जवाहर नवोदय विद्यालय एवं रामाधीन महाविद्यालय में मतदान कर्मियों बीच मतदान सामग्रीयों का किया गया वितरण
लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में दिनांक 19.04.2024 को निर्धारित मतदान के लिए मतदान कर्मियो के बीच जिला मुख्यालय स्थित नवोदय विधालय में जमुई लोक सभा के लिए विधानसभा क्षेत्र 169 शेखपुरा एवं रामाधीन महाविधालय से नवादा लोक सभा के लिए विधानसभा क्षेत्र- 170 बरबीघा के लिए मतदान सामग्रियों का वितरण का कार्य किया गया।