शेखपुरा: कटारी गांव के खंधा में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग लगभग 100 एकड़ के गेहूं की फसल जलकर राख किसानों का लाखों का नुकसान
शेखपुरा जिले में तापमान में काफी तेजी से वृद्धि आई है। ऐसे में दिन भर लू चलने से आग लगी की घटनाओं में तेजी आ गई है। कटारी गांव में सुबह आग लगी की घटना के बाद फिर संध्या होते-होते दूसरी आग लगी की घटना घटित हो गई। जिसमें लगभग 100 एकड़ के गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना में किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है।