शेखपुरा: शेखपुरा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा ई वी एम डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा के द्वारा ई॰वी॰एम॰ डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। जिलान्तर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय में जमुई लोक सभा अंतर्गत आने वाले शेखपुरा विधानसभा के ई॰वी॰एम॰ का डिस्पैच होना है जबकि नवादा लोक सभा अंतर्गत आने वाले बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के लिए रामाधीन महाविद्यालय से ई॰वी॰एम॰ का वितरण किया जाएगा।