शेखपुरा: लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर मंथन सभागार में डीएम एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा तैयारीयों के बारे में दी गई जानकारी
मंथन सभागार में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन शेखपुरा द्वारा निर्वाचन को स्वच्छ , भयमुक्त , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कराने को लेकर की गई तैयारियों के संबंध जानकारी देने के लिए जिला के प्रेस प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त संबोधन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।