मधेपुरा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने टीपी कॉलेज में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
टीपी कॉलेज मधेपुरा में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से "कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न" विषय पर एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. उपेंद्र कुमार, बीएड विभाग के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।