शाहाबाद: कोसी नहर में गहरे पानी में नहाते मिले किशोर, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल, मुख्यालय से 5 किमी दूर भमरौआ की वीडियो
जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर भमरौआ गांव के पास कोसी नहर में किशोर गहरे पानी में नहाते मिले। मौके पर कोई पुलिसकर्मी या निगरानी टीम नजर नहीं आई। प्रशासन ने नदियों, नहरों और तालाबों पर निगरानी का दावा किया है। बच्चों ने अपनी गलती मानते हुए भविष्य में नहर में नहीं नहाने का वादा किया। अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहने की अपील की है।