रमजान और होली के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक कोतवाली परिसर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राजनारायण ने की। इस मौके पर नवागत प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने कहा आप सभी संभ्रांत जनों से अनुरोध है कि आने वाले पर्व होली और रमजान आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं।