मलेथा-टिहरी मार्ग पर बेखौफ घूम रहा गुलदार, राहगीरों में दहशत
मलेथा। मलेथा से ऊपर टिहरी गढ़वाल की ओर जाने वाली सड़क पर गुलदार के दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गुलदार सड़क के आसपास बेखौफ घूमता नजर आया, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों में चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। लोगों से भी अपील की गई है कि वे विशेषकर रात के समय इस मार्ग पर सतर्कता बरतें और गुलदार दिखाई देने पर उसके करीब जाने की कोशिश न करें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को जल्द आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Parliament Street, New Delhi | Sep 20, 2026