जगदलपुर: कॉन्टिनेंटल अस्पताल में डिस्चार्ज के लिए 12 घंटे इंतजार करवाने का आरोप, मरीज के परिजन रुद्रप्रताप सेठिया ने लगाया
अपने पिता का इलाज कराने पहुंचे रुद्रप्रताप सेठिया और उनके परिवार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। उनके अनुसार, इलाज के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और बाहर इलाज कराने के लिए डिस्चार्ज मांगने के बाद भी करीब 12 घंटे तक इंतजार करवाया गया। उनका आरोप है कि अपनी आपबीती मीडिया को बताने पर मीडिया को भी रोकने का प्रयास किया गया।