जमुई: सदर अस्पताल में लगाया गया विकलांग जांच शिविर, 302 विकलांगों की डॉक्टर की टीम ने की जांच
Jamui, Jamui | Mar 8, 2024 सदर अस्पताल स्थित सीएस कार्यालय के सभागार में गुरूवार को उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद के नेतृत्व में विकलांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषी आनंत, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. थनीश कुमार और मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. साजिद हुसैन के द्वारा बारी-बारी से जिले भर के 302 विकलांगों का जांच किया गया है। इसको लेकर बाद में प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।