जमुई: बिजली ऑफिस के पास बाइक की ठोकर से घायल हुए रिटायर्ड दारोगा की इलाज के दौरान हुई मौत
Jamui, Jamui | Mar 8, 2024 बिजली ऑफिस के पास बुधवार की शाम बाइक की ठोकर से घायल हुए रिटायर्ड दारोगा की पटना ले जाने के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई। उंसके बाद पुलिस के द्वारा शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक दारोगा की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के चांगोडीह गांव निवासी कर्जानन्द सिंह के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया है।