महत्वपूर्ण सूचना: राशन कार्ड धारक हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर! 🚨🌾
गुना जिले के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को इस माह अगस्त और सितंबर (2 माह) का राशन एक साथ प्रदान किया जा रहा है।
मुख्य बातें: उपभोक्ता अपनी नजदीकी राशन दुकान पर जाकर दो बार अंगूठा लगाकर दोनों माह का खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
दो माह के खाद्यान्न वितरण की यह विशेष व्यवस्था 31 अगस्त तक लागू रहेगी।
यदि वितरण में कोई समस्या आती है तो कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, सहायक आपूर्ति अधिकारी या जिला कार्यालय में शिकायत करें। आप हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी सूचित कर सकते हैं।
- अवधेश पांडे, जिला आपूर्ति अधिकारी, गुना (म.प्र.)
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh SP Guna MP