कांके: मैक्लुस्कीगंज और लातेहार बार्डर पर स्थित कई ठिकानों पर NIA की रेड
Kanke, Ranchi | Jul 24, 2024 रांची के मैक्लुस्कीगंज और लातेहार बार्डर पर टेरर फंडिग को लेकर कई ठिकानों पर NIA की टीम छापेमारी कर रही है। NIA रांची ब्रांच की टीम सुबह से तलाशी ले रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू के समर्थक और उसकी लेवी की कमाई को निवेश करने वाले आधा दर्जन लोगों के ठिकानों पर चल रही है।