चित्तौड़गढ़: सेंथि स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक चंद्रभान सही आक्या ने की जनसुनवाई, सुनी लोगों की समस्याएं
विधायक कार्यालय पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने की जनसुनवाई। रविवार को जनसुनवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से आए हुए लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने ली जानकारी । बिजली विभाग, कृषि विभाग , थेन संबंधित आदि समस्याएं आई सामने ,मौके पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने लगाया अधिकारियों को फोन ।