चित्तौड़गढ़: सेमलपुरा में फसल की पिलाई के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सेमलपुरा में खेत पर फसल की पिलाई करने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ किसान की मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे तत्काल ही अस्पताल ले आए लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 50 वर्षीय भैरूलाल पुत्र नारायण लाल धाकड़ खेत पर पानत कर रहा था। ट्यूबवेल पर अचानक करंट की चपेट में आ गया। पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया।