चित्तौड़गढ़: छिपा जमात खाना में रविवार को हिजामा थेरेपी और यूनानी मेडिकल शिविर का होगा आयोजन, तैयारियों को अंतिम रूप
असरा वेलफेयर सोसायटी की ओर से हिजामा थैरेपी व यूनानी मेडिकल शिविर रविवार सुबह 9 से शाम 4 बजे तक देहली गेट स्थित छीपा जमात खाना में आयोजित होगा। शिविर की तैयारियों को डॉ एएम अजमेरी की अध्यक्षता में आयोजित सोसायटी की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक़ नूरी ने बताया कि मरीज को दवाइयां भी प्रदान की जाएगीl