चित्तौड़गढ़: शहर के ऑटो स्टैंड से अवैध कब्जे हटाने की मांग को लेकर लाल झंडा ऑटो रिक्शा चालक यूनियन ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
शहर के ऑटो स्टेण्ड को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग को लेकर लाल झण्डा ऑटो रिक्शा चालक यूनियन द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि प्रशासन द्वारा जहाँ जहाँ ऑटो स्टेण्ड निर्धारित है , लोगों ने वहां कब्जे कर लिये हैं। ऑटो रिक्शा को खड़ा करने पर विवाद किया जाता है। ऑटो रिक्शा बीच में खड़े रहने पर चालान बनाए जाते हैं।