चित्तौड़गढ़: पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर चार घन्टे तक बंद रखे गए पेट्रोल पंप, निराश लौटे वाहन चालक
शहर सहित जिले भर में अपनी मांगों को लेकर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन द्वारा आज 4 घंटे तक पेट्रोल पंप बंद रखे गए। कई वाहन चालक पेट्रोल पंप से बिना पेट्रोल डीजल के निराश लौटते दिखाई दिए। जिला अध्यक्ष कर्नल रणधीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में वेट अधिक होने के कारण कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं जबकि कमीशन भी नहीं बढ़ाया गया। इसके विरोध में 115 पंप बंद रहे।