चित्तौड़गढ़: पेट्रोल डीजल पर वेट घटाने और कमीशन बढ़ाने की मांग के समर्थन में रविवार को सुबह 6 से 10 तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे
पेट्रोल डीजल पर वेट की दरे घटाने और डीलर्स कमिशन बढ़ाने की मांग के समर्थन में रविवार को शहर सहित जिले के पेट्रोल पंप 4 घंटे तक बंद रहेंगे। इसे देखते हुए शाम को शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारे लग गई । राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कर्नल रणधीर सिंह ने बताया कि सुबह 6 से 10 बजे तक पंप बंद रहेंगे।