सुल्तानगंज: श्रावणी मेला और बिसहरी पूजा विसर्जन के दौरान डीएसपी नवनीत कुमार ने संभाली कमान
सुल्तानगंज में बुधवार को आस्था के दो बड़े आयोजनों के बीच प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के बीच प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां बिहुला-बिसहरी की प्रतिमाओं का निर्धारित और चिन्हित स्थलों पर विधिवत विसर्जन कराया गया। विसर्जन को लेकर सुबह से ही सुल्तानगंज थाना पुलिस अलर्ट मोड में रही। प्रतिमाओं के साथ निकलने वाले