तरहसी: नववर्ष पर तरहसी पुलिस ने दो दर्जन वाहनों की जाँच की, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर रखी गई कड़ी नज़र
नव वर्ष को देखते हुए तरहसी पुलिस बुधवार शाम 6 बजे तक अलर्ट मोड में रही। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की विशेष जांच की गई। दो, चार पहिया के साथ-साथ तीन पहिया वाहनों को रोका गया। बताते चलें कि पिछले दिनों पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में सड़क किनारे आग ताप रहे पांच लोगों पर गाड़ी देने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।