तरहसी: पांकी विधानसभा में धान क्रय केंद्र पर मनमानी नहीं चलेगी, नहीं रूकी तो ताला लगाया जाएगा: ओंकार नाथ जायसवाल
Tarhasi, Palamu | Dec 30, 2024 पांकी विधानसभा में धान क्रय केंद्र यानी पैक्स में अगर मनमानी नहीं रुकी तो जेएलकेएम के साथियों के साथ सभी धान खरीद केंद्रों पर ताला लगाया जाएगा। यह बातें पांकी के पूर्व प्रत्याशी ओंकार नाथ जायसवाल ने सोमवार शाम 4 बजे कही। श्री जायसवाल किसानों की शिकायत पर तरहसी में बोल रहे थे।