तरहसी: डंडार के मजदूर किसान कॉलेज में मिला हिमालयन उल्लू, वन विभाग ने पलामू टाइगर रिजर्व को सौंपा
Tarhasi, Palamu | Dec 31, 2024 पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत डंडार के मजदूर किसान कॉलेज में मंगलवार सुबह 10 बजे हिमालयन उल्लू मिला। कॉलेज के शिक्षकों ने उल्लू को देखकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उल्लू का रेस्क्यू किया। उल्लू को पलामू टाइगर रिजर्व में सौंपने की जानकारी दी गई है। संभावना है कि दोनों उल्लू भटक कर आ गए होंगे। पहली बार ऐसा उल्लू देखा गया।