बासोदा: बासौदा क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का प्रशासन ने किया निरीक्षण क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बासौदा क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है। इस दौरान नगर और क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर आसामाजिक गतिविधियों को लेकर लोगों को अलर्ट किया है।