गंगापुर: शहर में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं और गैरउपभोक्ताओं के खिलाफ चलाया सतर्कता अभियान, लगाया 4.50 हजार रु का जुर्माना
गंगापुर सिटी शहर में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड शहरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 24 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा।कार्रवाई शहरी क्षेत्र के दशहरा मैदान, इस्लामपुर, कैलादेवी कॉलोनी, इस्लामपुरा,शेड रोड पर कार्रवाई की गई। सतर्कता जांच दल द्वारा सभी जगह पर अवैध जम्परो को हटाया गया। साथ ही 24 उपभोक्ताओं पर 4.50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।