गंगापुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने लिया पूर्व तैयारियों का जायजा
गृह राज्य मंत्री ने बताया कि 13 जून 2024 को मा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंगापुर सिटी में टोडाभीम उपखंड के ग्राम मूंडिया के दौरे पर रहेंगे| उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्व. कर्नल किरोडी सिंह बैसला जी की मूर्ति अनावरण करेंगे। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।