प्रेस नोट
जिला दतिया
*थाना उनाव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी गई मोटर साइकिल की बरामद*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया।
थाना उनाव में दर्ज अपराध क्रमांक 151/26, धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल एवं आरोपी की तलाश हेतु थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान नरगढ़ नहर की पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ एवं वाहन के संबंध में दस्तावेजों की जांच की गई।
पूछताछ एवं जांच के दौरान मोटरसाइकिल के चोरी की होने की जानकारी सामने आई। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिंकू पुत्र राम सिंह कुशवाहा, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, बरगी सराय, भांडेर बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक UP-93-BY-4207 विधिवत बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव के नेतृत्व में प्रआर. 67 आदित्य, प्रआर. 643 कमलदीप, प्रआर. 187 रामनिवास, आर. 876 दीपांशु साहू, आर. दर्शन यादव, आर. भूपेंद्र सिंह एवं आर. मोहित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।