सादाबाद: जलेसर रोड पर सांड से टकराई बाइक, दो किशोर गंभीर घायल, डॉक्टर ने किया रेफर
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर एक बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई। यह हादसा रावल दास कोल्ड स्टोर के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक राघव की छाती में सांड का सींग घुस गया। घायलों की पहचान थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव करैया निवासी राघव पुत्र महेश और उनके 17 वर्षीय चचेरे भाई कपिल पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है।