नरेगा रोजगार की मांग को लेकर निकाला पैदल मार्च, प्रशासन के आश्वासन पर हुआ स्थगित
#लालबहादुर_भाखर #lalbahadurbhakharjournlist #pilibanga #RajasthanNews #BreakingNews #hanumangarh #treding
पीलीबंगा/हनुमानगढ़ :-ग्राम पंचायत दौलतावली में नरेगा श्रमिकों को पिछले एक वर्ष से सुचारू रूप से रोजगार नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को दौलतावली पंचायत से पीलीबंगा पंचायत समिति तक पैदल मार्च निकाला गया।
श्रमिकों का यह पैदल मार्च जैसे ही पीलीबंगा गांव के समीप पहुँचा, पीलीबंगा प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नरेगा श्रमिकों का ज्ञापन लिया। मौके पर हुई वार्ता में प्रशासन ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
समाजसेवी प्रवीण कटारिया ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने नरेगा कार्य 16 अगस्त से सुचारू रूप से शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही पंचायत समिति में रिक्त चल रहे एक कार्मिक के पद पर नियुक्ति करने की बात भी कही है। प्रशासन के इस सकारात्मक और त्वरित आश्वासन के बाद पैदल मार्च को स्थगित कर दिया गया। समाजसेवी प्रवीण कटारिया एवं नरेगा श्रमिकों ने इस त्वरित कार्यवाही और समाधान के लिए प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।
लाल बहादुर भाखर संवाददाता