केशव विद्यापीठ शिक्षण समिति, पीलीबंगा में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
#लालबहादुर_भाखर
पीलीबंगा / हनुमानगढ़ :- केशव विद्यापीठ शिक्षण समिति, पीलीबंगा में बोर्ड परीक्षाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर निरज चोयल (ऑल इंडिया CUET रैंक 2843), रितेश (ऑल राजस्थान रैंक 179), निशा सिहाग (कैटेगरी रैंक 282), राधिका (कैटेगरी रैंक 282), हिमांशु (रैंक 859), जश्नदीप कौर (कैटेगरी रैंक 390) तथा हरमनदीप कौर (ऑल राजस्थान रैंक 1293) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की इस सफलता में मार्गदर्शन व निरंतर सहयोग देने वाले उनके माता-पिता और गुरुजनों को भी सम्मानित किया गया।
संस्था प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने शिक्षकों के उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का ध्येय केवल बेहतर परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना है।
समारोह के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी गई। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और गौरवपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हुआ।
लालबहादुर भाखर संवाददाता
Pilibanga, Hanumangarh | Aug 3, 2026